‘लिटिल इंडिया गेट’ का उद्घाटन

Indonesia’s Medan city inaugurates ‘Little India Gate’

प्रश्नहाल ही में किस देश में लिटिल इंडिया गेटका उद्घाटन किया गया?
(a) जापान
(b) इंडोनेशिया
(c) नेपाल
(d) म्यांमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 अक्टूबर, 2018 को उत्तरी इंडोनेशिया के मेडन (Medan) शहर में ‘लिटिल इंडिया गेट’ का उद्घाटन किया गया। यह भारतीय समुदाय द्वारा मेडन शहर के विकास में उनके योगदान को समर्पित है।
  • ‘लिटिल इंडिया गेट’ का उद्घाटन संयुक्त रूप से इंडानेशिया में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और मेडन शहर के मेयर एच.टी.जुल्मी एल्डिन एस (H.T. Dzulmi Eldins) द्वारा किया गया।
  • इस शहर का विकास पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा।




  • यह निर्माण इंडोनेशिया की ‘विविधता में एकता’ एवं भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा को मान्यता देता है।
  • इंडोनेशिया की राजधानी ‘जकार्ता’ है।

लेखक-अनुज कुमार तिवारी

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/indonesias-medan-city-inaugurates-little-india-gate/article25352574.ece