साहित्य का नोबेल पुरस्कार-2017

The Nobel Prize in Literature, 2017

प्रश्न-वर्ष 2017 के साहित्य के नोबेल विजेता लेखक काजुओ इशिगुरो की निम्न में से कौन सी कृति नहीं है?
(a) ए पेल व्यू ऑफ हिल
(b) द बरीड जायंट
(c) ए हार्स वॉक्स इनटू ए बार
(d) द रिमेन्स ऑफ द डे
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2017 को वर्ष 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अंग्रेजी लेखक काजुओ इशिगुरो (Kazuo Ishiguro) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी।
  • उन्होंने अपने भावनात्मकता से ओत-प्रोत उपन्यासों द्वारा दुनिया के साथ हमारे भ्रामक भावनाओं का निरावरण किया है।
  • इनका जन्म 8 नवंबर, 1954 को नागासाकी जापान में हुआ था। इनका परिवार जब ये पांच वर्ष के थे ब्रिटेन आ गया।
  • इन्होंने केंट विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और दर्शनशास्त्र में स्नातक करने के पश्चात, ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय में रचनात्मक लेखन का अध्ययन किया।
  • वर्ष 1982 में इनका पहला उपन्यास ए पेल व्यू ऑफ हिल्स प्रकाशित हुआ।
  • एक पूर्णकालिक लेखक के रूप में कार्य करते हुए इन्होंने बहुत सारा साहित्यिक सृजन किया जिसमें द रिमेन्स ऑफ द डे (1989) विशेष उल्लेखनीय है। इसके लिए इन्हें वर्ष 1989 में बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • द रिमेन्स ऑफ द डे उपन्यास पर फिल्म का निर्माण भी हुआ जिसमें एंथनी हॉपकिंस (Anthomy Hopkins) ने अभिनय किया।
  • वर्ष 2005 में इन्होंने नेवर लेट मी गो नामक कल्पित विज्ञान कथा (उपन्यास) का लेखन किया जिसे मैन बुकर पुरस्कार के लिये नामित किया गया।
  • नाक्टर्नसः फाइव स्टोरीज ऑफ म्युजिक एंड नाइटफाल वर्ष 2009 में प्रकाशित इनका प्रसिद्ध लघुकथा संग्रह है।
  • वर्ष 2015 में इनकी काल्पनिक कथा श्रेणी का उपन्यास द बरीड जायंट का प्रकाशन हुआ।
  • वर्ष 2009 में द टाइम्स समाचार पत्र ने इन्हें 1945 के बाद से ब्रिटेन के 50 महान लेखकों में सम्मिलित किया।
  • इन्होंने बहुत सारे टीवी कार्यक्रमों एवं फिल्मों के लिए पटकथा लेखन का भी कार्य किया है।

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/literature/laureates/2017/press.html
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/literature/laureates/2017/bio-bibl.pdf
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/literature/