साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2019

Sahitya Akademi announced its annual Sahitya Akademi Award - 2019 in 23 languages

प्रश्न-18 दिसंबर, 2019 को साहित्य अकादमी ने 23 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की। किसे अंग्रेजी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) अनीस सलीम
(b) विक्रम सेठ
(c) शशि थरूर
(d) रहमान अब्बास
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 दिसंबर, 2019 को साहित्य अकादमी ने 23 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2019 की घोषणा की।
  • सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी संग्रह, तीन निबंध संग्रह, एक-एक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी के लिए ये पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
  • कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत कवि हैं-डॉ. फुकन चंद्र बसुमतारी (बोडो), डॉ. नंद किशोर आचार्य (हिंदी), निलबा आ. खांडेकर (कोंकणी), कुमार मनीष अरविंद (मैथिली), वी. मधुसूदनन नायर (मलयालम), अनुराधा पाटिल (मराठी) एवं प्रो. पेन्ना-मधुसूदन (संस्कृत)।
  • उपन्यास हेतु पुरस्कृत उपन्यासकार हैं- डॉ. जयश्री गोस्वामी महंत (असमिया), एल. बीरमंगल सिंह (बेरील थांगा) (मणिपुरी), चो. धर्मन (तमिल) एवं बंदि नारायणा स्वामी (तेलुगु)।
  • कहानी-संग्रहों के लिए पुरस्कृत कहानीकार हैं-अब्दुल अहद हाजिनी (कश्मीरी), तरुण कांति मिश्र (ओड़िया), किरपाल कजाक (पंजाबी), रामस्वरूप किसान (राजस्थानी), कालीचरण हेम्ब्रम (संताली) एवं ईश्वर मूरजाणी (सिंधी)।
  • निबंध-संग्रहों के लिए पुरस्कृत निबंधकार हैं-डॉ. चिन्मय गुह (बंगाली), ओम शर्मा ‘जन्द्रयाड़ी’ (डोगरी) एवं रतिलाल बोरीसागर (गुजराती)।
  • डॉ. शशि थरूर (अंग्रेजी), डॉ. विजया (कन्नड) एवं प्रो. शाफे किदवई (उर्दू) को क्रमशः सृजनात्मक कथेतर गद्य (Non Fiction), आत्मकथा एवं जीवनी के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • नंद किशोर आचार्य के कविता संग्रह ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए उन्हें हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लेखक शशि थरूर के कथेतर गद्य (Non Fiction) ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस’ (An Era of Darkness) के लिए उन्हें अंग्रेजी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार 1 जनवरी, 2013 से 31 दिसंबर, 2017 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिए गए हैं।
  • इस पुरस्कार के तहत एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • घोषित पुरस्कार 25 फरवरी, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित एवं विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में दिए जाएंगे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sahitya-akademi.gov.in/pdf/sahityaakademiawards2019_h.pdf