साहित्य अकादमी पुरस्कार-2017

Sahitya Akademi Main Award - 2017

प्रश्न-21 दिसंबर, 2017 को साहित्य अकादमी ने 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की। किसे हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) टी.पी. अशोक
(b) निरंजन मिश्र
(c) नासिरा शर्मा
(d) रमेश कुंतल मेघ
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 दिसंबर, 2017 साहित्य अकादमी ने 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2017 की घोषणा की।
  • सात उपन्यास, पांच कविता-संग्रह, पांच कहानी-संग्रह, पांच समालोचना, एक नाटक और एक निबंध के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए।
  • कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत 5 कवि हैं- उदय नारायण सिंह ‘नचिकेता’ (मैथिली), श्रीकांत देशमुख (मराठी), भुजंग टुडु (संथाली), स्व. इंकलाब (तमिल) और देवप्रिया (तेलुगु)।
  • कहानी संग्रहों के लिए पुरस्कृत 5 कहानीकार हैं-शिव मेहता (डोगरी), औतार कृष्ण रहबर (कश्मीरी), गजनान जोग (कोंकणी), गायत्री सराफ (ओड़िया) और बेग एहसास (उर्दू)।
  • उपन्यास हेतु पुरस्कृत उपन्यासकार हैं- जयंत माधब बो (असमिया), आफसार, आमेद (बांग्ला), रीता बर (बोडो), ममंग दई (अंग्रेजी), के.पी. रामनुन्नी (मलयालम), निरंजन मिश्र (संस्कृत) और नछत्तर (पंजाबी)।
  • समालोचना के लिए पुरस्कृत समालोचक हैं-उर्मि घनश्याम देसाई (गुजराती), रमेश कुंतल मेघ (हिंदी), टी.पी. अशोक (कन्नड़), वीणा हाङ्गखिम (नेपाली) और नीरज दइया (राजस्थानी)।
  • निबंध के लिए पुरस्कृत निबंधकार हैं-जगदीश लछाणी (सिंधी)।
  • नाटक के लिए पुरस्कृत नाटककार हैं-राजेन तोइजाम्बा (मणिपुरी)।
  • रमेश कुंतल मेघ के साहित्यिक समीक्षा ‘विश्वमिथक सरित्सागर’ के लिए उन्हें हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • ममंग दई के उपन्यास ‘द ब्लैक हिल’ के लिए उन्हें अंग्रेजी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • बेग एहसास के कहानी संग्रह ‘दखमा’ के लिए उन्हें उर्दू भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • निरंजन मिश्र के उपन्यास ‘गंगापुत्रावदानम्’ के लिए उन्हें संस्कृत भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार जनवरी, 2011 से 31 दिसंबर, 2015 के दौरान पहली बार प्रकाशित हुई पुस्तकों पर दिया गया है।
  • इस पुरस्कार के तहत एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • घोषित पुरस्कार 12 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में दिए जाएंगे।

संबंधित लिंक
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/pdf/sahityaakademiawards2017.pdf