साइप्रस के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

State visit of President of the Republic of Cyprus to India

प्रश्न-25-29 अप्रैल, 2017 के मध्य साइप्रस के राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर रहे। साइप्रस के राष्ट्रपति है-
(a) बीटा स्जिदवलो
(b) निकोस अनास्तासियादेस
(c) निकोलस सरकोजी
(d) रेसेप तैय्यप एर्दोगन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय राष्ट्रीय प्रणब मुखर्जी के नियमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस (Nicos Anastasiades) भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
  • 25 अप्रैल, 2017 को वे मुंबई पहुंचे।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने 26 अप्रैल, 2017 को मुंबई में साइप्रस-इंडिया बिजनेस फोरम को संबोधित किया।
  • 28 अप्रैल, 2017 को राष्ट्रपति अनास्तासियादेस का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।
  • इसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।
  • 28 अप्रैल, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति अनास्तासियादेस के मध्य नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधि मंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई।
  • वार्ता के बाद दोनों देशों के मध्य 4 समझौता ज्ञापनों/समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए-
    (i) वर्ष 2017-20 के लिए सांस्कृतिक शिक्षा और वैज्ञानिक सहयोग पर कार्यक्रम हेतु समझौता।
    (ii) वर्ष 2017-18 के लिए कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता।
    (iii) व्यापारिक नौवहन (Merchant Shipping) समझौता।
    (vi) वायु सेवा समझौता।
  • उल्लेखनीय है कि भारत और साइप्रस के बीच संबंध परंपरागत रूप से मैत्रीपूर्ण रहे हैं।
  • वर्ष 1974 में साइप्रस पर तुर्की के हमले के बाद भारत ने संपूर्ण साइप्रस के एकमात्र कानूनी प्रतिनिधि के रूप में निकोसिया सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने के लिए साइप्रस के सफल प्रयासों में अपना अडिग समर्थन प्रदान किया।
  • साइप्रस ने भी महत्व के सभी मुद्दों पर भारत का निष्ठापूर्वक समर्थन किया है जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट के लिए भारत की दावेदारी के लिए उसका सार्वजनिक रूप से समर्थन शामिल है।
  • भारत और साइप्रस के बीच द्विपक्षीय व्यापार में हाल के वर्षों में वृद्धि हुई है।
  • साइप्रस को भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएं हैं-जैविक रसायन, तिलहन, ओलिगी फ्रूट्स, मछली तथा अन्य जलीय इनवर्टिब्रेट, वाहन एवं साजो-सामान तथा लोहा एवं इस्पात।
  • साइप्रस से भारत को आयात की जाने वाली प्रमुख वस्तुए हैं-एल्युमिनियम एवं इससे निर्मित वस्तुएं, लकड़ी की लुग्दी, लोहा एवं इस्पात, मशीनरी, बायलर, इंजन, प्लास्टिक एवं इससे निर्मित वस्तुएं।
  • साइप्रस भारत में 8वां सबसे बड़ा एफडीआई निवेशक है।
  • इसका एफडीआई मुख्य रूप से निर्माण एवं रीयल इस्टेट की गतिविधियों में है।

संबंधित लिंक
http://www.mea.gov.in/incoming-visit-info.htm?1/961/State+visit+of+President+of+the+Republic+of+Cyprus+to+India+April+2529+2017
http://www.mea.gov.in/incoming-visit-detail.htm?28426/IndiaCyprus+Joint+Statement+during+the+State+Visit+of+President+of+Cyprus+to+India+April+2529+2017
http://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/28423/List_of_MoUsAgreements_exchanged_during_the_State_visit_of_President_of_Cyprus_to_India
http://www.mea.gov.in/Portal/ForeignRelation/Cyprus_08_01_2016_hi.pdf