समुद्री प्रदूषण पहल की स्थापना

प्रश्न-11 फरवरी, 2019 को भारत ने निम्न में से किस देश के साथ समुद्री प्रदूषण से निपटने के लिए पहल की स्थापना हेतु एक आशय-पत्र पर हस्ताक्षर किए?
(a) फ्रांस
(b) अमेरिका
(c) नॉर्वे
(d) डेनमार्क
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 फरवरी, 2019 को भारत और नॉर्वे ने समुद्री प्रदूषण पहल की स्थापना हेतु एक आशय-पत्र (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर किए।
  • इस आशय पत्र पर भारत की तरफ से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने हस्ताक्षर किया।
  • नॉर्वे के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने भारत-नॉर्वे महासागर वार्ता की स्थापना की थी और महासागरों पर सूक्ष्मता से काम करने हेतु सहमति प्रकट की थी।
  • भारत-नॉर्वे सरकारों द्वारा इस नई सहभागिता के अंतर्गत समुद्री प्रदूषण से संबंधित यह पहला संयुक्त अभियान है, जिसके तहत समुद्री प्रदूषण की समस्या को कम करने का कार्य किया जाएगा।
  • समुद्री प्रदूषण सबसे प्रमुख पर्यावरणीय समस्याओं में से एक है।
  • लागू करने वाले भागीदारों की एक शृंखला के माध्यम से, यह पहल स्थानीय सरकारों को सतत कचरा प्रबंधन तकनीक, समुद्री प्रदूषण के स्रोत के संदर्भ में सूचना एकत्रीकरण एवं विश्लेषण तथा निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने हेतु सहयोग प्रदान करेगी।
  • इस पहल से समुद्र तट की सफाई के प्रयासों, जागरूकता बढ़ाने वाले अभियानों और सीमेंट उत्पादन में कोयले की जगह प्लास्टिक कचरे को ईंधन के विकल्प के रूप में उपयोग करने तथा जमा योजनाओं के लिए ढांचा विकसित करने में मदद मिलेगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188383

https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-norway-sign-first-joint-initiative-to-combat-marine-pollution/articleshow/67948354.cms