समग्र जल प्रबंधन सूचकांक

Composite Water Management Index
प्रश्न-हाल ही में कम्पोजिट वाटर मैनेजमेंट इंडेक्स किस संस्था द्वारा जारी किया गया है?
(a) केद्रीय जल आयोग
(b) नीति आयोग
(c) राष्ट्रीय नदी बेसिन अथॉरिटी
(d) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 23 अगस्त, 2019 को नीति आयोग ने कंपोजिट वाटर मैनेजमेंट इंडेक्स का दूसरा संस्करण जारी किया है।
  • यह इंडेक्स नीति आयोग ने जल शक्ति मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से जारी किया है।
  • संदर्भ वर्ष 2018-19
  • इस इंडेक्स में गैर हिमालयी राज्यों में गुजरात को प्रथम आंध्र प्रदेश को दूसरा तथा मध्य प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके साथ ही इंडेक्स  में उत्तर-पूर्वी और हिमालयी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को प्रथम तथा उत्तराखंड को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस इंडेक्स में 25 राज्यों व 2 संघशासित प्रदेश शामिल हैं।
  • इस इंडेक्स में संघ राज्य क्षेत्रों में पुडुचेरी को पहला तथा दिल्ली को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • जम्मू कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, प. बंगाल को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
  • गौतलब है कि यह इंडेक्स राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के जल संसाधन के प्रबंधन के प्रयासों की तुलना करता है।
  • ध्यातव्य है कि नीति आयोग ने यह इंडेक्स सर्वप्रथम 2018 में लॉन्च किया था।
  • यह इंडेक्स सहयोगी और प्रतिस्पर्धी संघात (टक्कर) को बढ़ावा देने का भी बेहतर माध्यम है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Gujarat-retains-first-position-in-Composite-Water-Management-Index&id=370753

https://www.niti.gov.in/sites/default/files/2019-08/CWMI-2.0-latest.pdf