सऊदी अरब की कतर को द्वीप बनाने की योजना

प्रश्न-सऊदी अरब द्वारा प्रस्तावित किस योजना से कतर का भौगोलिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है?
(a) सलवा परियोजना से
(b) दुक्किल परियोजना से
(c) ओमनी परियोजना से
(d) अल-बद्र परियोजना से
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में सऊदी अरब ने कतर के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए एक नहर परियोजना बनाने की घोषणा की।
  • सिर्फ सऊदी अरब के रास्ते स्थल मार्ग से जुड़ा यह देश इस परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात चारों तरफ से जल से घिरकर द्वीप की परिभाषा को पूर्ण करेगा।
  • सऊदी अरब कतर की सीमा में 38 मील नहर खोदने की योजना को अंजाम देने जा रहा है, जिसे सलवा परियोजना कहा जाता है।
  • प्रारंभिक अनुमान में इस योजना की लागत करीब 2.8 बिलियन रियाल होगी।
  • इस परियोजना में बोली लगाने के लिए 5 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।
  • इसे पर्यटन स्थल में बदलने की या सैन्य बेस बनाने की योजना है, इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
  • अप्रैल, 2018 में सऊदी गार्ड ने सलवा बार्डर पर नियंत्रण स्थापित किया था तथा कतर को मुख्य भू-भाग को जोड़ने वाले लिंक को काट दिया था।

संबंधित लिंक…
https://www.washingtonpost.com/news/worldviews/wp/2018/06/21/saudi-media-says-kingdom-could-turn-qatar-its-neighbor-and-rival-into-an-island/?noredirect=on&utm_term=.1f49afafc145
https://www.dw.com/en/saudi-arabia-plans-to-dig-canal-turning-qatar-into-an-island/a-45313266