संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 नए गैर-स्थायी सदस्य

unsc non permanent member election
प्रश्न-7 जून, 2019 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 5 नए गैर-स्थायी सदस्य चुने गए। विकल्प में कौन सदस्य इसमें शामिल नहीं है?
(a) ट्यूनिशिया
(b) वियतनाम
(c) पेरू
(d) नाइजर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 7 जून, 2019 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 5 नए गैर-स्थायी सदस्यों को चुनने के लिए मतदान कराया गया।
  • इसमें चुने गए 5 गैर-स्थायी सदस्यों में वियतनाम (192 मत), नाइजर (191 मत), ट्यूनिशिया (19 मत) एस्टोनिया (132 मत), सेंट विसेंट और ग्रेनेडाइंस (185 मत) शामिल हैं।
  • इनमें तीन सदस्यों वियतनाम, नाइजर और ट्यूनिशिया को अफ्रीकी और एशिया-प्रशांत क्षेत्र, एस्टोनिया को पूर्वी यूरोपीय क्षेत्र तथा सेंट विसेंट और ग्रेनेडाइंस को लैटिन अमेरिकी एवं कैरिबियाई क्षेत्र से चुना गया।
  • चयनित सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा जो 1 जनवरी, 2020 से शुरू होगा।
  • उल्लेखनीय है कि गैर-स्थायी सदस्यों के चुनाव में संयुक्त राष्ट्र महासभा (193 सदस्य देश) के सदस्य देश भाग लते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य और 10 गैर स्थायी सदस्य होते हैं।
  • गैर-स्थायी सदस्य 2 वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा के 5 स्थायी सदस्यों में चीन, फ्रांस, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.un.org/press/en/2019/ga12152.doc.htm

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/estonia-niger-st-vincent-and-the-grenadines-tunisia-vietnam-elected-unsc-non-permanent-members-119060701414_1.html