भारत द्वारा नाईजर को वित्तीय सहायता

India Financial Assistance to Niger
प्रश्न-जून, 2019 में भारत ने अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन के आयोजन लिए किस देश को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी है?
(a) नाईजर
(b) माली
(c) मिस्र
(d) घाना
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • जून, 2019 में भारत ने अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन के लिए नाईजर को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
  • उल्लेखनीय है कि आगामी 7-8 जुलाई, 2019 को अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन नाइजर की राजधानी नियामे में आयोजित किया जायेगा।
  • गौरतलब है कि नाइजर में पहली बार अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस सम्मेलन में ऐतिहासिक अफ्रीक कांटीनेंटल फ्री ट्रेड एरिया को लांच करने की भी संभावना है।
  • विदित है कि भारत और नाइजर के मध्य गहरे संबंध है। इनके मध्य द्वीपक्षीय संबंधों की सार्थकता 2009 में नियामे में किये गये इंडियन रेजीडेंट डिप्लोमेटिक मिशन से बढ़ी है।
  • इस अनुदान सहायता के तहत भारत नियामे में महात्मा गांधी इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर स्थापित करेगा।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्यः
  • नाइजर की राजधानी नियामे है, जो 1960 में फ्रांस से स्वतंत्र हुआ था।
  • यह पश्चिमी अफ्रीका का एक देश है जो सात देशो अजीरिया, बेनिन, बुर्किनाफांसो, चाड, लीबिया, माली और नाइजीरिया के साथ अपनी सीमा को साझा करता है।
  • यहां की अधिकारिक भाषा फ्रेंच है।

लेखक-सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/31449/India+extends+US+15+million+grant+assistance+to+Niger+to+organise+the+AU+summit

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/india-grants-15-mn-first-time-ever-for-african-union-summit/articleshow/69844392.cms

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/india-provides-usd-15-million-assistance-to-niger-for-holding-au-summit-119061800964_1.html