संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस

प्रश्न-‘संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 26 मई
(b) 29 मई
(c) 25 मई
(d) 31 मई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 मई, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस’ (International Day of UN Peacekeepers) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘UN Peacekeepers: 70 Years of Service and Sacrifice” है।
  • गौरतलब है कि पहला संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन 29 मई, 1948 को स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में, संयुक्त राष्ट्र शांति कार्यदल ने 4 महाद्वीपों के 14 शांति कार्य ऑपरेशन में 1 लाख से अधिक सैन्य पुलिस और नागरिक कार्मिकों को तैनात किया है।
  • इस दिन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अधीन कार्यरत शांति सैनिकों को विश्व में शांति स्थापित करने हेतु उनके प्रयासों के लिए याद किया जाता है।
  • पहली बार यह दिवस वर्ष 2003 में मनाया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/peacekeepersday/