संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरूण’-2019

Indo-French naval exercise enters next phase
प्रश्न-1-6 मई 2019 के मध्य किन देशों की नौसेनाओं के मध्य ‘संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरूण-2019’ का आयोजन किया जाएगा?
(a) भारत एवं रूस
(b) भारत एवं फ्रांस
(c) भारत एवं जापान
(d) भारत एवं इस्राइल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 1-6 मई, 2019 के मध्य भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के बीच संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरूण’ 2019 का आयोजन गोवा तट पर होगा।
  • यह इस संयुक्त नौसैन्य अभ्यास का 17वां संस्करण है।
  • इस नौसैन्य अभ्यास में आईएनएस विक्रमादित्य, मिग-29 K और फ्रांस एफएनएस (FNS) चार्ल्स डे गॉल के साथ राफेल एम नेवल फाइटर जेट्स भाग लेंगे।
  • इस नौसैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य अनुभव एवं रणनीति को साझा करके अंतरसक्रियता को बढ़ावा देना है।
  • गौरतलब है कि भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य वर्ष 1993 से संयुक्त नौसैन्य अभ्यास का आयेाजन किया जा रहा है।
  • वर्ष 2001 में इस संयुक्त समुद्री अभ्यास का नामकरण ‘वरूण’ किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/indo-french-naval-exercise-enters-next-phase/article27052852.ece

https://www.business-standard.com/article/news-ani/varuna-naval-exercise-to-strengthen-indian-france-relations-119050600921_1.html

https://timesofindia.indiatimes.com/india/indian-french-navies-begin-sea-phase-of-varuna-exercise/articleshow/69233392.cms