संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ‘ट्विटर सेवा’ का शुभारंभ

MoC launches Twitter Sewa to address the complaints of common man

प्रश्न-वर्तमान में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कौन हैं?
(a) मनोज सिन्हा
(b) स्मृति ईरानी
(c) प्रकाश जावड़ेकर
(d) धर्मेन्द्र प्रधान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 अगस्त, 2016 को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज सिन्हा ने आम आदमी तथा दूरसंचार एवं डाक क्षेत्रों के अन्य हितधारकों के शिकायतों के समाधान के लिए ‘ट्विटर सेवा’ की शुरुआत की।
  • ट्विटर सेवा पर @manojsinhabjp पर शिकायतें दर्ज करायी जा सकेंगी।
  • संचार मंत्री मनोज सिन्हा के अनुसार सेवा का उद्देश्य आम आदमी को स्वच्छ, पारदर्शी तथा उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध कराना है।
  • गौरतलब है कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है।
  • जनवरी, 2016 में मोबाइल उपयोगकर्त्ताओं की संख्या 1 बिलियन को पार कर गयी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=53348
http://pib.nic.in/newsite/printrelease.aspx?relid=148163
http://www.thehindu.com/business/Industry/govts-twitter-sewa-to-address-telecom-users-complain/article8933168.ece