संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का द्वितीय चरण

UP launches Dastak Campaign to eradicate AES & JE...
प्रश्न-उत्तर प्रदेश में द्वितीच चरण में संचारी रोग नियंत्रण अभियान कब तक संचालित किया जाएगा?
(a) 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2019 तक
(b) 1 जुलाई से 31 जुलाई, 2019 तक
(c) 1 जुलाई से 1 अगस्त, 2019 तक
(d) 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2019 तक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 1 जुलाई, 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन, लखनऊ में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
  • प्रदेश के सभी (75) जिलों में संचारी रेाग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई, 2019 तक संचालित होगा।
  • इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है, जो 12 अन्य विभागों के साथ मिलकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, काला-आजार एवं जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे रोगों की रोकथाम हेतु सभी आवश्यक उपाय करेगा।
  • दस्तक अभियान दिमागी बुखार से अधिक प्रभावित 18 जिलों में संचालित किया जाएगा।
  • इस अभियान का संचालन गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, जिले, बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिले, देवीपाटन मंडल के गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती जिले, लखनऊ मंडल के लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव एवं लखीमपुर खीरी जिले और अयोध्या मंडल के बाराबंकी जिले में संचालित किया जाएगा।
  • इस अभियान के शुभारंभ के पूर्व मुख्यमंत्री ने दस्तक चैंपियंस को सम्मानित भी किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता अभियान के प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • वर्ष 2008 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इंसेफेलाइटिस व अन्य रोगों के नियंत्रण हेतु यूनिसेफ के सहयोग से दस्तक अभियान शुरू किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Campaign-to-eradicate-AES-to-be-launched-in-UP-today&id=366770

http://www.uniindia.com/yogi-launches-2nd-phase-of-communicable-disease-control-and-dastak-campaign-2019/north/news/1649929.html