संकटग्रस्त भूमध्य सागरीय शार्क

Mediterranean sharks face risk of ‘disappearing’
प्रश्न-विश्व वन्य जीव कोष (WWF) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार किन दो देशों में एक वर्ष में लगभग 4-200 टन शार्क का शिकार किया जाता है, जो पूरे विश्व में सबसे अधिक है?
(a) लीबिया, चिली
(b) ट्यूनीशिया, इटली
(c) लीबिया, ट्यूनीशिया
(d) चिली, इटली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 14 जुलाई, 2019 को मनाए जाने वाले शार्क जागरूकता दिवस (Shark Awareness Day) से पहले विश्व वन्य जीव कोष (WWF-World Wildlife Fund) ने एक रिपोर्ट जारी की।
  • इस रिपोर्ट में भूमध्य सागरीय क्षेत्र में संकटग्रस्त शार्क पर प्रकाश डाला गया है।
  • पर्यावरण संरक्षणविदों के अनुसार शार्क के विलुप्त होने का कारण भूमध्य सागर में प्लास्टिक प्रदूषण की अधिकता और अत्यधिक मात्रा में इसका शिकार किया जाना है।
  • विश्व वन्य जीव कोष (WWF) के अनुसार भूमध्य सागर में आधे से अधिक शार्क और रे (Ray) प्रजातियां खतरे में है, और उनमें से लगभग एक तिहाई विलुप्त होने के कगार पर हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार लीबिया और ट्यूनीशिया में एक वर्ष में लगभग 4200 टन शार्क का शिकार किया जाता है, जो पूरे विश्व में सबसे अधिक है।
  • इन दोनों देशों में किए गए शार्क शिकार अगले सबसे बड़े भूमध्य सागरीय देश इटली से तीन गुना अधिक है।
  • कुछ प्रजातियों का शिकार भोजन के लिए किया जाता है।
  • भूमध्यसागरीय मछलियों में से कई शार्क मछलियां अन्य मछलियों के लिए लगाये गये जाल में फंस जाती हैं।
  • WWF के अनुसार उसने भूमध्य सागर में मछली पकड़ने के जाल में फंसी हुई 60 से अधिक शार्क प्रजातियों को रिकॉर्ड किया था।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN-International Union for Conservation of Nature) की लुप्तप्राय प्रजातियों की रेड लिस्ट में 79 लुप्तप्राय शार्क और 120 लुप्त प्राय रे (Ray) प्रजातियां शामिल हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/mediterranean-sharks-face-risk-of-disappearing/article28429558.ece

https://www.thejakartapost.com/life/2019/07/13/mediterranean-sharks-risk-disappearing-conservationists.html