श्रम और जनशक्ति विकास पर भारत और कतर के बीच 7वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG)की बैठक‚ 2022

प्रश्न-4-5 मई‚ 2022 के मध्य श्रम और जनशक्ति विकास पर भारत और कतर के बीच 7वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठक‚ 2022 कहां आयोजित हुई?
(a) दोहा
(b) नई दिल्ली
(c) मुंबई
(d) पुणे
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 4-5 मई‚ 2022 के मध्य श्रम और जनशक्ति विकास पर भारत और कतर के बीच 7वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठक‚ 2022 नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराग भूषण ने किया।
  • जबकि‚ कतर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रम मंत्रालय के श्रम मामलों के सहायक अवर सचिव मोहम्मद हसन अल औबैदली ने किया।
  • दोनों पक्षों ने श्रम और जनशक्ति की आवाजाही से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
  • दोनों पक्ष भर्ती को सुव्यवस्थित करने और पारस्परिक चिंता के मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए सहयोग बढ़ाने सहित श्रमिकों की सलामती और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर सहमत हुए।
  • कतर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), दिल्ली का दौरा किया।
  • दोनों पक्षों ने कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणन में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए विचारों का आदान प्रदान किया।
  • इस कार्यसमूह की अगली बैठक कतर में होगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://meacms.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/35286/7th+Joint+Working+Group+JWG+Meeting+between+India+and+Qatar+on+Labour+and+Manpower+Development