प्रधानमंत्री की तीन देश की यात्रा

प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर रहे। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 2-4 मई‚ 2022 के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी‚ डेनमार्क और फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
(ii) वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा थी।
(iii) यात्रा के दौरान उन्होंने कोपेन हेगन (डेनमार्क) में आयोजित दूसरे भारत- नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 2-4 मई‚ 2022 के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी‚ डेनमार्क और फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
  • अपनी यात्रा के क्रम में पहले जर्मनी गए।
  • जहां उन्होंने बर्लिन में जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय की।
  • वार्ता दोनों नेता भारत-जर्मनी अंतर सरकारी परामर्श (IGC) के छठे संस्करण की अध्यक्षता की।
  • गौरतलब है‚ कि वर्ष 2021 में भारत और जर्मनी ने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया।
  • वे वर्ष 2000 से रणनीतिक साझेदार रहे हैं।
  • यात्रा के दौरान‚ दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से एक व्यावसायिक कार्यकम को संबोधित किया।
  • छठे भारत-जर्मनी अंतरसरकारी परामर्श के अवसर पर हस्ताक्षर किए गए। प्रमुख समझौतों की सूची इस प्रकार हैं
1.  हरित और सतत विकास साझेदारी पर संयुक्त घोषणा एवं अन्य समझौते।
2.  तीसरे देशों में त्रिकोणीय विकास सहयोग परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर संयुक्त घोषणा।
3.  अक्षय ऊर्जा साझेदारी के बारे में भारत-जर्मनी विकास सहयोग।
4.  प्रवासन और आवागमन साझेदारी पर एक व्यापक समझौते की पहल के लिए संयुक्त घोषणा-पत्र।
5.  इंडो- जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन टास्क फोर्स आदि।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री‚ डेनमार्क की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
  • यात्रा के द्विपक्षीय हिस्से के रूप में उन्होंने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन तथा रानी माग्रेथ II के साथ वार्ता की।
  • इस दौरान‚ दोनों देशों के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी अपनी तरह का पहला आयोजन भी हुआ।
  • प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की मेजबानी में कोपेनहेगन में आयोजित हुए दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
  • इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने अन्य नॉर्डिक नेताओं-आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर‚ नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहरा‚ स्टोर स्वीडन की प्रधानमंत्री ने मैग्डेलेना एंडरसन और फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन के साथ बातचीत की।
  • यात्रा के दौरान‚ प्रधानमंत्री ने भारत-डेनमार्क व्यापार मंच में भाग लिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित किया।
  • डेनमार्क की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर/घोषित किए गए प्रमुख समझौतों की सूची इस प्रकार है-
1.  प्रवासन और गतिशीलता पर आशय की घोषणा।
2.  भारत सरकार के बंदरगाह‚ जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और डेनमार्क के व्यापार‚ उद्योग और वित्तीय मामले के मंत्रालय के बीच हरित नौवहन में उत्कृष्टता केंद्र के लिए आशय-पत्र।
3.  भारत सरकार और डेनमार्क के संस्कृति मंत्रालय के बीच वर्ष 2022-2026 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम।
4.  भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय और डेनमार्क के पर्यावरण मंत्रालय के बीच आशय-पत्र।
5.  कौशल विकास‚ व्यावसायिक शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता-ज्ञापन। 
6.  पशुपालन और डेयरी के क्षेत्र में सहयोग पर आशय की संयुक्त घोषणा।
7.  मंत्रिस्तरीय ऊर्जा नीति वार्ता का शुभारंभ।
8.  भारत के (इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस सॉल्यूशन) आईसीएआरएस में मिशन पार्टनर के रूप में शामिल होने के लिए समझौता।
9.  स्टाट अप के क्षेत्र में सहयोग के लिए इन्वेस्ट इंडिया और डेनमार्क के तकनीकी विश्वविद्यालय की बीच आशय-पत्र।
  • डेनमार्क के बाद उन्होंने फ्रांस का आधिकारिक दौरा किया।
  • पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।
  • दोनों नेताओं ने रक्षा‚ अंतरिक्ष‚ ब्लू इकोनॉमी‚ असैन्य परमाणु और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सहयोग सहित सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
  • दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा दृष्टिकोण का भी जायजा लिया।
  • भारत फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्ति बनाने में एक साथ काम करने के तरीकों पर चर्चा की।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/pm-narendra-modi-to-visit-germany-denmark-france-from-may-2-4/articleshow/91118360.cms