शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, 2019

Shanti Swarup Bhatnagar Award, 2019
प्रश्न-27 सितंबर, 2019 को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा की गई। यह पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
(a) कला एवं संस्कृति
(b) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(c) जैव प्रौद्योगिकी
(d) कृषि प्रौद्योगिकी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 27 सितंबर, 2019 को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस पुरस्कार हेतु 7 श्रेणियों में घोषित वैज्ञानिकों के नाम इस प्रकार हैं-
  • जैव विज्ञान-डॉ. कायारत सायकृष्णनन (Dr. Kayarat Saikrishnan) एवं डॉ. सोमेन बसक (Dr. Soumen Basak)।
  • रसायन विज्ञान- डॉ. राघवन बी. सुनोज (Dr. Raghavan B. Sunoj) एवं डॉ. तपस कुमार माजी (Dr. Tapas Kumar Maji)।
  • पृथ्वी, वायुमंडल महासागर तथा ग्रहीय विज्ञान- डॉ. सुभिमल घोष (Dr. Subhimal Ghosh)।
  • इंजीनियरिंग विज्ञान-डॉ. मानिक वर्मा (Dr. Manik Verma)।
  • गणित विज्ञान – डॉ. दिशांत मयूरभाई पंचोली (Dr. Dishant Mayurbhai Pancholi) एवं डॉ. नीना गुप्ता (Dr. Neena Gupta)।
  • चिकित्सा विज्ञान- डॉ. धीरज कुमार एवं डॉ. मोहम्मद जावेद अली।
  • भौतिक विज्ञान- डॉ. अनिंदा सिन्हा (Dr. Aninda Sinha) एवं डॉ. शंकर घोष।
  • यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना सीएसआईआर (CSIR) के संस्थापक निदेशक डॉ. (सर) शांति स्वरूप भटनागर की स्मृति में वर्ष 1937 में हुई थी।
  • इस पुरस्कार हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोधरत 45 वर्ष तक की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक नामांकन का पात्र होता है।
  • भारत में कार्यरत भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) एवं भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) भी विचारार्थ पात्रता रखते है।
  • पुरस्कार हेतु चयनित प्रत्येक व्यक्ति को एक सम्मान पत्र, 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं एक पट्टिका दी जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://ssbprize.gov.in/WriteReadData/LatestUpdates/201909260832301436805SSBPrize2019.pdf

http://ssbprize.gov.in/Content/NewsandPublish.aspx?m_id=1&ID=55