मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा

प्रश्न-27 सितंबर, 2019 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिनेमा, साहित्य, पारंपरिक कलाओं, समाज सेवा, सांस्कृतिक समरसता, सद्भाव आदि के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा की गई। प्रदत्त किए जाने वाले पुरस्कारों के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वर्ष 2018 का राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान पुणे की संस्था लोकायत को प्रदान किया जाएगा।
(b) वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान यशवंत व्यास को प्रदान किया जाएगा।
(c) वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय इकबाल सम्मान गजनफर अली को प्रदान किया जाएगा।
(d) वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान अशोक चक्रधर को प्रदान किया जाएगा।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 27 सितंबर, 2019 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिनेमा, साहित्य, पारंपरिक कलाओं, समाज सेवा, सांस्कृतिक समरसता, सद्भाव आदि के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा की।
  • इन सम्मानों का निर्णय राज्य सरकार ने चयन समिति की सर्वसम्मति से की गई अनुशंसा के आधार पर किया है।
  • वर्ष 2018 के राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान हेतु पुणे की संस्था लोकायत (अलका जोशी) का चयन किया गया है।
  • इस सम्मान हेतु 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • घोषित अन्य सम्मान निम्नलिखित हैं
  • राष्ट्रीय कबीर सम्मान
  • वर्ष 2017 के लिए – नरेश सक्सेना (ग्वालियर)
  • वर्ष 2018 के लिए – गोरटी वेकन्ना (हैदराबाद)
  • राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान
  • वर्ष 2017 के लिए – राजेश जोशी (भोपाल)
  • वर्ष 2018 के लिए – मंजूर एहतेशाम (भोपाल)
  • राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान
  • वर्ष 2017 के लिए – यशवंत व्यास (जयपुर)
  • वर्ष 2018 के लिए – रवीश कुमार (दिल्ली)
  • राष्ट्रीय इकबाल सम्मान
  • वर्ष 2017 के लिए – शम्सुर्रहमान फारुखी (दिल्ली)
  • वर्ष 2018 के लिए – गजनफर अली (अलीगढ़)
  • राष्ट्रीय तुलसी सम्मान
  • वर्ष 2017 के लिए – कैलाश चंद्र शर्मा (जयपुर)
  • वर्ष 2018 के लिए – विक्रम यादव (रानांदगांव)
  • राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान
  • वर्ष 2017 के लिए – कृष्णा वर्मा (उज्जैन)
  • वर्ष 2018 के लिए – शांतिदेवी झा (बिहार)
  • राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान
  • वर्ष 2018 के लिए – अशोक चक्रधर (नई दिल्ली)
  • राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
  • वर्ष 2017 के लिए – प्रियदर्शन (चेन्नई)
  • वर्ष 2018 के लिए – वहीदा रहमान (मुंबई)

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.dailypioneer.com/2019/state-editions/mp-govt-announces-prestigious-awards-in-several-art-categories.html

http://www.mp.gov.in/en/web/guest/awards1