शयन मुद्रा में भारत की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा

प्रश्न-शयन मुद्रा में भारत की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह भारत के बिहार राज्य में अवस्थित है।
  2. यह 100 फीट लंबी व 30 फीट ऊंची है
    उपरोक्त कथनों में कौन सा/से सही हैं/है।
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2
    (d) न तो 1 न तो 2
    उत्तर—(c)
    संबंधित तथ्य
  • मार्च 2022 में बुद्ध इंटरनेशनल वेलफेयर के सचिव भंते आर्यपाल भिक्षु ने फरवरी‚ 2023 में भारत की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा के अनावरण की घोषणा की।

अन्‍य तथ्य:-

  • गौरतलब है कि विश्व की सबसे बड़ी शयन मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा म्यामांर के मावलमाइन (Mawlamyins) में है‚ जिसका निर्माण वर्ष 1929 में किया गया था।
  • पहली बार गांधार कला में शयन मुद्रा में प्रतिमा का निर्माण 50 ईसा पूर्व और 75 ईस्वी के बीच अवधि में शुरू हुआ था जो कुषाण काल (5 शताब्दी ईस्वी) में चरम पर पहुंच गया था।
  • भारत में अजंता की गुफा संख्या 26 में 24 फुट लंबी और 9 फीट ऊंची शयन मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा अवस्थित है‚ जिसे यूनेस्कों के विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।
  • एक अन्य शयन मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा कुशीनगर उत्तर प्रदेश में अवस्थित है जो 6 मीटर लंबी है जो लाल बलुआ पत्थर से बनी है।

संबंधित लिक-

https://www.livemint.com/news/indias-largest-reclining-statue-of-lord-buddha-to-be-open-for-devotees-next-year-11646798223520.html

https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/100-ft-reclining-statue-of-buddha-in-bodh-gaya-soon/articleshow/90429699.cms