वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2014

प्रश्न-विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2014 में लैंगिक अंतराल सूचकांक में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त है?
(a) 101 वां (b) 105 वां
(c) 112 वां (d) 114 वां
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • 28 अक्टूबर, 2014 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट (Global Gender Gap Report) 2014 जारी की गई।
  • इस रिपोर्ट में प्रस्तुत लैंगिक अंतराल सूचकांक (GGI-Gender Gap Index) में इस वर्ष 142 देशों को सूचीबद्ध किया गया है, जबकि गतवर्ष (2013 में) इसमें शामिल देशों की संख्या 136 थी।
  • लैंगिक अंतराल सूचकांक (GGI) 2014 में शामिल 142 देशों में भारत को 0.6455 स्कोर के साथ 114 वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि गतवर्ष (2013) में यह 136 देशों में 101 वें स्थान पर था।
  • लैंगिक अंतराल सूचकांक (GGI), 2014 में शीर्ष 4 स्थानों पर नार्डिक (Nordic) देश हैं जिनका क्रम इस प्रकार है-1. आइसलैंड (स्कोर-0.8594), 2. फिनलैंड (स्कोर-0.8453), 3. नॉर्वे (स्कोर-0.8374) 4. स्वीडन (स्कोर-0.8165)।
  • पांचवां स्थान डेनमार्क (स्कोर-0.8025) को प्राप्त हुआ है।
  • इस सूचकांक में निचले पांच स्थान प्राप्त करने वाले देश क्रमशः हैं-
    142. यमन (स्कोर-0.5145), 141. पाकिस्तान (स्कोर-0.5522), 140. चाड (स्कोर-0.5764), 139. सीरिया (स्कोर-0.5775), 138. माली (स्कोर-0.5779।
  • ब्रिक्स (BRICS) समूह के देशों के संदर्भ में भारत सबसे निचले स्थान पर है।
  • वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक पहली बार वर्ष 2006 में विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा प्रस्तुत की गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.weforum.org/issues/global-gender-gap
http://reports.weforum.org/global-gender-gap-report-2014/