वैश्विक कृषि और खाद्य सम्मेलन, 2018

प्रश्न-हाल ही में रांची, झारखंड में आयोजित वैश्विक कृषि और खाद्य सम्मेलन, 2018 में साझेदार के तौर पर 5 देशों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। प्रश्न में कौन-सा देश साझेदार देश के रूप में शामिल नहीं था?
(a) चीन
(b) फिलीपींस
(c) मंगोलिया
(d) म्यांमार
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29-30 नवंबर, 2018 के मध्य ‘वैश्विक कृषि और खाद्य सम्मेलन, 2018’ का आयोजन रांची (झारखंड) स्थित खेल गांव परिसर में किया गया।
  • इस समिट का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संयुक्त रूप से किया।
  • इस समिट (सम्मेलन) का स्लोगन ‘नए आयाम कृषि के, नए विधान जीवन के’ था।
  • इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य कृषि विकास दर में और वृद्धि दर्ज करना, किसानों को उन्नतिशील किसान बनाना और उनकी उत्पादकता को सही मंच प्रदान करना तथा साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप वस्तुओं का उत्पादन सुनिश्चित करना था।
  • सम्मेलन का एक अन्य का उद्देश्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने एवं झारखंड को पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण केंद्र के रूप में स्थापित करना भी था।
  • इसका आयोजन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया।
  • इसमें साझेदार देश के रूप में ट्यूनीशिया, चीन, इस्राइल, फिलीपींस और मंगोलिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1554251
http://agrifoodsummit.jharkhand.gov.in/about-summit/
http://agrifoodsummit.jharkhand.gov.in/wp-content/uploads/2016/11/GAFS-18-Hindi-Cover-V6.pdf