वेनेजुएला मौद्रिक संकट

Venezuela inflation heads for one million percent

प्रश्नवेनेजुएला से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

  1. आई.एम.एफ. के अनुसार दिसंबर, 2018 तक वेनेजुएला में मुद्रास्फीति दर 1 मिलियन (10 लाख) प्रतिशत तक होने की संभावना है।
  2. उत्तरी अमेरिकी देश वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था इस समय संकट से गुजर रही है।
  3. वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खाद्य तेल के निर्यात पर निर्भर करती है।

उपर्युक्त में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?
(a)  केवल 1
(b) केवल 2
(c)  1 एवं 3
(d) 1, 2 एवं 3
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था इस समय संकट के दौर से गुजर रही है।
  • अत्यधिक मुद्रास्फीति, बिजली कटौती, खाद्य एवं दवाओं की भारी कमी की वजह से लाखों नागरिक देश से बाहर जाने को मजबूर हो गए हैं।
  • ध्यातव्य है कि वेनेजुएला की जनसंख्या लगभग 32.4 मिलियन है, जिसमें से वर्ष 2014 से लगभग 2.3 मिलियन लोग देश छोड़ चुके हैं।
  • औसतन प्रत्येक 26 दिन में वस्तुओं के दाम दोगुने हो जा रहे हैं।
  • जहां मई, 2018 में मुद्रास्फीति की दर 25000%  थी वहीं जून अंत में यह बढ़कर 40000% हो गई।
  • वेनेजुएला के विपक्ष द्वारा नियंत्रित राष्ट्रीय सभा (National Assembly) के हाल के अध्ययन के अनुसार जुलाई, 2018 में वार्षिक मुद्रास्फीति दर 83,000 प्रतिशत रही।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (I.M.F.) के अनुसार दिसंबर, 2018 तक वेनेजुएला में मुद्रास्फीति दर 1 मिलियन (10 लाख) प्रतिशत तक होने की संभावना है।
  • आधिकारिक विनिमय दर (Official exchange rate) पर 1 अमेरिकी डॉलर लगभग 248,000 वेनेजुएलाई बोलिवर (Venezuelan Bolivars) के बराबर है।
  • वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल (पेट्रोलियम) के निर्यात से प्राप्त राजस्व पर निर्भर करती है। इसका तेल राजस्व, इसके निर्यात आय का 95 प्रतिशत है।
  • यह देश पेट्रोलियम भंडार में अत्यधिक धनी है।
  • वर्ष 2014 में तेल की कीमत में कमी की वजह से वेनेजुएला को विदेशी मुद्रा की भारी कमी का सामना करना पड़ा है।
  • परिणामस्वरूप पहले के समान स्तर पर वस्तुओं का आयात करना मुश्किल हो गया तथा वस्तुओं की कमी होती गई।
  • 20 अगस्त, 2018 को सरकार ने पुरानी ‘स्ट्रांग बोलिवर’ (Strong Bolivar) मुद्रा से पांच शून्यों को हटा दिया और इसे एक नया नाम ‘सावरेन बोलिवर’ (Sovereign bolivar) दिया।
  • यह मुद्रा भी आठ नए बैंक नोट्स (2, 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500) और दो नए सिक्कों के साथ शुरु हुई।
  • उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला में वर्ष 2010 से ही (ह्यूगो शावेज के शासनकाल से) सामाजिक – आर्थिक और राजनीतिक संघर्ष शुरू हुआ, जो कि वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासनकाल में भी जारी है।
  • वर्तमान में अर्थव्यवस्था वेनेजुएला के इतिहास में सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

संबंधित लिंक…
https://www.bbc.com/news/world-latin-america-36319877
https://www.theguardian.com/world/2018/jul/25/venezuela-inflation-crisis-nicolas-maduro
https://www.nytimes.com/2018/08/06/world/americas/venezuela-maduro-crisis.html