वीरभद्र सिंह

प्रश्न-8 जुलाई‚ 2021 को किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ?
(a) राजस्थान
(b) हरियाणा
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 जुलाई‚ 2021 को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ। वह 87 वर्ष के थे।
  • वह वर्ष 1983-1990, वर्ष 1993-1998, वर्ष 2003-2007 तथा वर्ष 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • उन्होंने केंद्र सरकार (यूपीए) में पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री और उद्योग राज्यमंत्री का पद भी संभाला था।
  • इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री और केंद्रीय सूक्ष्म‚ लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री और केंद्रीय सूक्ष्म‚ लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री के रूप में भी काम किया था।
  • दिसंबर‚ 2017 में वह राज्य के सोलन जिले की अर्की विधानसभा क्षेत्र से 13 वीं विधानसभा के लिए पुन: चुने गए थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/former-himachal-pradesh-chief-minister-virbhadra-singh-passes-away/article35205306.ece