विश्व का सबसे ऊंचा रेत महल

प्रश्न-हाल ही में विश्व का सबसे ऊंचा रेत महल किस देश में बनाया गया है?
(a) जर्मनी
(b) सऊदी अरब
(c) डेनमार्क
(d) नॉर्वे
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • जुलाई‚ 2021 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, डेनमार्क में विश्व का सबसे ऊंचा रेत महल (Sandcastle) बनाया गया है‚ जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
  • यह रेत महल ब्लोखस (Blokhus) शहर में बनाया गया है।
  • इसकी ऊंचाई 21.16 मीटर है।
  • डेनमार्क ने जर्मनी में वर्ष 2019 में बनाए गए रेत महल (17.66 मीटर) के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
  • डेनमार्क में बनाया गया यह रेत महल जर्मनी में बनाए गए रेत महल से 3.5 मीटर अधिक ऊंचा है।
  • रेत का महल हवा या मामूली टच से ढह न जाए इसलिए उसे पिरामिड के आकार में बनाया गया है।
  • रेत के महल के चारों तरफ लकड़ी की संरचना बनाई गई है।
  • डच निर्माता विल्फ्रेड स्टिजर ने 30 रेत मूर्तिकारों की मदद से इस महल का निर्माण किया है।
  • यह 4,860 टन रेत से बना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.republicworld.com/world-news/rest-of-the-world-news/worlds-tallest-sandcastle-constructed-in-denmark-sets-guinness-world-record-watch.html