वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया पुरस्कार-2017

NITI Aayog announces winners of the Women Transforming India Awards 2017

प्रश्न-वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया पुरस्कार-2017 कितनी महिलाओं को प्रदान किया गया?
(a) 10
(b) 15
(c) 12
(d) 6
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2017 को भारतीय महिलाओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने हेतु, नीति आयोग ने माईजीओवी (MyGov) और संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया पुरस्कार-2017 के विजेताओं को सम्मानित किया।
  • पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदान किया।
  • यह इस पुरस्कार का दूसरा संस्करण है जो कि महिलाओं द्वारा स्वयं और अपने समुदाय को सशक्त बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान का अभिनंदन करता है।
  • पुरस्कार विजेताओं का चयन एक प्रतिष्ठित ज्यूरी द्वारा एक दृढ़ प्रक्रिया द्वारा किया गया।
  • इस ज्यूरी में पी.टी.उषा, पूजा ठाकुर, निरूपमा राव, अरविंद पनगरिया, अमिताभ कांत और संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट समन्वयक यूरी अफानासिएव शामिल थे।
  • इस पुरस्कार हेतु प्रतियोगिता 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रारंभ की गयी थी जो MyGov.in वेबसाइट के माध्यम से 1 जून तक चली।
  • इस पुरस्कार की निम्न-12 विजेताओं में 6 शीर्ष तथा 6 उपविजेता शामिल हैं जो कि निम्न हैं-
  • शीर्ष विजेता-
  • लक्ष्मी अग्रवाल-: महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरुद्ध कार्य करने हेतु।
  • सफीना हुसैन-: भारत के सबसे पिछड़े जिलों में महिलाओं की शिक्षा के लिए कार्य हेतु।
  • कमल कुंभार-: गरीबी एवं घुटन भरे वैवाहिक जीवन से मुकाबला करने हेतु एक माइक्रो-एंटरप्राइज नेटवर्क तैयार करने के लिए।
  • सुबासिनी मिस्त्री-: कम उम्र में पति की मृत्यु के पश्चात दो दशक तक अभावग्रस्त लोगों हेतु अस्पताल खोलने के लिए बचत करने हेतु।
  • अरुणिमा सिन्हाः-प्रथम दिव्यांग महिला के रूप में विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर विजय प्राप्त करने हेतु।
  • जमुना टुडू-: झारखंड में अपने गांव की पचास हेक्टेयर वनभूमि के संरक्षण हेतु।
  • उपविजेता-
  • राजलक्ष्मी बोर्थाकुर-: समय पूर्व मिरगी के दौरे की पहचान हेतु पहनने योग्य यंत्र एवं स्मार्ट दस्ताने के विकास हेतु
    हर्षिनी कांटेकर-: भारत की प्रथम महिला अग्निशामक बनने हेतु।
  • सुनीता कांबले-: समुदाय के पशुधन की सुरक्षा और महिलाओं के लिए वैकल्पिक और टिकाऊ आजीविका अवसर सृजित करने हेतु।
  • किरण कनोजिया-: दुर्घटना के पश्चात एक चैंपियन ब्लेड धावक के रूप में आगे बढ़ने हेतु।
  • शिमा मोडक-: एक दशक से मुफ्त शिक्षा के माध्यम से अपने समुदाय के बच्चों को सशक्त बनाने हेतु।
  • कनिका टेकरीवाल-: जेटसेटगो नामक चार्टेड जेट्स के लिए भारत के पहले बाजार को प्रारंभ करने हेतु।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170334
http://www.in.undp.org/content/india/en/home/presscenter/pressreleases/2016/09/09/women-transforming-india-awards-2016.html