विश्व हाथी दिवस

elephant

प्रश्न-‘विश्व हाथी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 13 अगस्त
(b) 11 अगस्त
(c) 12 अगस्त
(d) 9 अगस्त
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 अगस्त, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हाथी दिवस’ (World Elephant Day) मनाया गया।
  • यह दिवस हाथियों के संरक्षण, गैर-कानूनी शिकार और तस्करी रोकने, उनके बेहतर इलाज और पकड़े गए हाथियों को अभ्यारण्यों में भेजे जाने के लिए जागरूकता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य जंगली हाथियों की संख्या, उनकी बेहतरी और प्रबंधन के बारे में जानकारी मुहैया कराना है।
  • आईयूसीएन की रेड लिस्ट में अफ्रीकन हाथी, ‘कमजोर हाथी’ एवं एशियन हाथी ‘लुप्त प्राय’ श्रेणी में दिखाए गए हैं।
  • हाथियों की जनसंख्या के बारे में प्राप्त आकलन के अनुसार विश्व भर में 4,00,000 अफ्रीकन हाथी और 40,000 एशियन हाथी हैं।
  • विश्व हाथी दिवस की शुरूआत कनाडा की फिल्म निर्माता पेक्ट्रीका सिम्स और केनाज वेस्ट पिक्चर्स के माइकल क्लार्क, थाइलैंड के एलिफेंट की इन्ट्रोडक्शन फाउंडेशन के महासचिव सिवापॉर्न पिक्चर्स दरदारेन्डा द्वारा वर्ष 2011 में की गई थी।
  • आधिकारिक रूप से इसका शुभारंभ 12 अगस्त, 2012 को सिम्स और एलिफेंट की इंट्रोडक्शन फाउंडेशन ने किया था।
  • वर्तमान में विश्व के 65 से भी अधिक वन्य जीव संगठन, कई व्यक्ति और बहुत से देश इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं।
  • इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाथियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान ‘गज यात्रा’ का उद्घाटन किया।
  • यह अभियान हाथियों की बहुलता वाले 12 राज्यों में चलाया जाएगा।
  • उन्होंने हाथियों पर अखिल भारतीय जनगणना – 2017 जारी की।

संबंधित लिंक
http://worldelephantday.org/about
http://worldelephantday.org/press-room
http://worldelephantday.org/news/2017/08/4582
http://www.pib.gov.in/newsite/erelease.aspx