विश्व वेटलैंड्स दिवस

World Wetlands Day

प्रश्न-2 फरवरी, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ मनाया गया। इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है-
(a) हमारे भविष्य के लिए वेटलैंड्स
(b) सतत पोषणीय विकास के लिए वेटलैंड्स
(c) आपदा जोखिम में कमी के लिए वेटलैंड्स
(d) पर्यावरण संरक्षण के लिए वेटलैंड्स
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 फरवरी, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ (World Wetlands Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘आपदा जोखिम में कमी के लिए वेटलैंड्स’ (Wetlands for Disaster Risk Reduction) है।
  • ज्ञातव्य है कि 2 फरवरी, 1971 को विश्व के अंतरराष्ट्रीय महत्व के आद्रभूमि (Wetlands) के संरक्षण के लिए ‘रामसर कन्वेंशन’ (Ramsor Convention) पर ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर हुए थे।
  • यह दिवस वर्ष 1997 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य वेटलैंड्स के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना एवं इस बारे में सकारात्मक और स्वीकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।
  • उल्लेखनीय है कि रामसर सचिवालय आद्रभूमि के महत्व और मूल्यों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने संबंधी विभिन्न जानकारियों को उपलब्ध कराता है।
  • गौरतलब है कि वेटलैंड्स प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • इस वर्ष भारत में ‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से भोज वेटलैंड्स, भोपाल में मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि ‘भोज वेटलैंड्स’ रामसर कन्वेंशन के तहत भारत द्वारा नामित 26 रामसर साइटों में से एक है।

संबंधित लिंक
http://www.ramsar.org/activity/world-wetlands-day
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157912
http://whc.unesco.org/en/news/1622