विश्व बैंक समूह के 13वें अध्यक्ष

प्रश्न-5 अप्रैल, 2019 को किसे विश्व बैंक समूह का 13वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(a) डेविड आर. मलपास
(b) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
(c) विल्बर रॉस
(d) लैरी कुडलो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 अप्रैल, 2019 को डेविड आर. मलपाम (David R. Malpass) विश्व बैंक समूह के 13वें अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
  • विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने सर्वसम्मपति से उकना 5 वर्षों का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2019 से प्रारंभ होगा।
  • इस पद पर वह जिम योंग किम का स्थान लेंगे।
  • जिन्होंने जनवरी, 2019 में विश्व बैंक के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • इनके इस्तीफे के बाद विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) क्रिस्टालिना ने अंतरिम अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
  • इससे पूर्व डेविड आर. मलपास ने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए ट्रेजरी के अवर सचिव (Under Secretary of the Treasury for International Affairs for the United States) के रूप में कार्य किया था।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक का अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पुननिर्माण एवं विकास बैंक (IBRD)  के निदेशक मंडल के अध्यक्ष होते हैं।
  • विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldbank.org/en/news/press-release/2019/04/05/world-banks-executive-directors-select-david-malpass-13th-president-of-the-world-bank-group