विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2015

प्रश्न- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क (UN Sustainable Development Solutions Network) द्वारा जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2015 के अनुसार विश्व के सबसे खुश देशों की सूची में कौन-सा देश प्रथम स्थान पर रहा ?
(a)डेनमार्क
(b)आइसलैंड
(c)स्विट्जरलैंड
(d)नॉर्वे
उत्तर (c)
संबंधित तथ्य

  • 23 अप्रैल, 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क (UN Sustainable Development Solutions Network-SDSN) द्वारा तृतीय विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2015 (World Happiness Report-2015) जारी की गई।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस महत्त्वपूर्ण वार्षिक रिपोर्ट का प्रथम एवं द्वितीय संस्करण क्रमशः वर्ष 2012 तथा वर्ष 2013 में जारी किया गया था।
  • इस सर्वेक्षण में कुल 158 सदस्य देशों को शामिल किया गया है।
  • इस सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत उक्त देशों में लोगों की खुशियों के स्तर को मापने हेतु छः महत्त्वपूर्ण निर्धारक कारकों (Key Factors) का प्रयोग किया गया।
  • ये निर्धारक कारक बिंदुवार निम्नवत हैं-
    (i) वास्तविक जीडीपी प्रति व्यक्ति आय (Real GDP Per Capita)
    (ii) जन्म के समय स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (Healthy Life Expectancy at Birth)
    (iii) मनचाहा जीवन जीने की स्वतंत्रता (Perceived Freedom to Make Life Choices)
    (iv) भ्रष्टाचार से मुक्ति (Absence of from Carruption)
    (v) संकटपूर्ण परिस्थितियों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति/संस्था की उपलब्धता अथवा सामाजिक अवलंबन (Having Someone to Count on or Social Support) तथा
    (vi) उदारता (Gonerosity)
  • इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे खुश देशों की सूची में स्विट्जरलैंड प्रथम स्थान पर रहा।
  • रिपोर्ट में दुनिया के शीर्ष दस देशों में स्विट्जरलैंड के बाद क्रमागत रूप से आइसलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, कनाडा, फिनलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
  • इस सूची में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका का 15वां स्थान है, जबकि ब्रिटेन 21वां, सिंगापुर 24वां, जापान का 46वां स्थान है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में भारत-117 वें स्थान पर है तथा वह अपने पड़ोसी देशों भूटान (79वां), पाकिस्तान (81वां), चीन (84वां) तथा बांग्लादेश (109वें) से पीछे है।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2013 की सूची में भारत का स्थान 111वां था।
  • ध्यातव्य हो कि शीर्ष 10 देशों में कोई भी एशियाई देश शामिल नहीं है।
  • सबसे प्रसन्न एशियाई देशों के रूप में इस्राइल का स्थान 11वां जबकि संयुक्त अरब अमीरात का स्थान 20वां है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम अफ्रीकी देश ‘टोगो’ (Togo) विश्व के सबसे खुश देशों की सूची में अंतिम पायदान पर है। उसका स्थान 158 वां है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2012 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की जाने वाली इस रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों को अपने नागरिकों की संतुष्टि एवं प्रसन्नता के स्तर को ध्यान में रखते हुए लोक नीतियों के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://unsdsn.org/news/2015/04/23/world-happiness-report-2015-ranks-happiest-countries/
http://worldhappiness.report/wp-content/uploads/sites/2/2015/04/WHR15.pdf
http://worldhappiness.report/
http://www.thehindu.com/news/national/pakistan-and-bangladesh-happier-than-india-un-report/article7137582.ece