विश्व पैरा तैराकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला तैराक

Nagpur's Kanchanmala becomes first Indian to win gold at World Para Swimming Championship

प्रश्न-हाल ही में संपन्न विश्व पैरा तैराकी चैंपियनशिप, 2017 में किस भारतीय महिला तैराक ने स्वर्ण पदक जीता?
(a) सुभा मिश्रा
(b) अलका श्रीवास्तव
(c) कंचनमाला पांडे
(d) रजनी पटेल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 दिसंबर, 2017 को भारतीय नेत्रहीन महिला तैराक कंचनमाला पांडे ने विश्व पैरा तैराकी चैंपियनशिप, 2017 में स्वर्ण पदक जीता।
  • मैक्सिको में संपन्न इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के नागपुर की कंचनमाला ने SM-11 श्रेणी में 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल स्पर्धा में यह उपलब्धि प्राप्त की।
  • 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में वह पदक से चूक गईं और ब्रेस्टस्ट्रोक तथा बैकस्ट्रोक में वह पांचवें स्थान पर रहीं।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत 26 वर्षीय कंचनमाला भारत की ओर से इस प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त करने वाली एकमात्र महिला तैराक थीं।

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/nagpurs-kanchanmala-becomes-first-indian-to-win-gold-at-world-para-swimming-championship/articleshow/61969957.cms
https://www.paralympic.org/sites/default/files/document/171214124613494_ResultsBookMexicoSW.pdf