विश्व कैंसर दिवस

World Cancer Day 2018

प्रश्न-‘विश्व कैंसर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 3 फरवरी
(b) 4 फरवरी
(c) 5 फरवरी
(d) 2 फरवरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘हम कर सकते हैं, मैं कर सकता हूँ’ (We Can. I Can.) था।
  • गौरतलब है कि उक्त मुख्य विषय वर्ष 2016-18 के लिए निर्धारित किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व कैंसर दिवस वर्ष 2016-18 तक का उद्देश्य लोगों को व्यक्तिगत या सामुदायिक स्तर पर योगदान द्वारा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग के बारे में जल्दी पता लगाने की जरूरत तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • यह दिवस विश्व कैंसर घोषणा (World Cancer Declaration) के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यूआईसीसी की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
  • यह संपूर्ण विश्व में कैंसर के प्रति जागरुकता लाने और चिकित्सा अनुसंधान में सहायता एवं मरीजों के हितों का ख्याल रखने वाला एक सदस्यता आधारित संगठन है।
  • इसके साथ विश्व भर में 155 देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय, बड़े कैंसर सामाजिक संगठन, शोध संस्थान, चिकित्सा केंद्र और मरीजों के संगठन कार्य कर रहे हैं जिनकी संख्या लगभग 800 है।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/lifestyle/health/world-cancer-day-2018-theme-goals-and-significance-5050874/
https://www.uicc.org/world-cancer-day-2018