विश्व के सर्वाधिक नवोन्मेशी विश्वविद्यालय, 2018

प्रश्न-हाल ही में जारी रायटर्स की ‘विश्व के सर्वाधिक नवोन्मेशी विश्वविद्यालय, 2018’ की सूची में किस विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ?
(a) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
(b) हार्वर्ड विश्वविद्यालय
(c) मेसाचुएट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
(d) पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर, 2018 में रायटर्स (Reuters) द्वारा ‘रायटर्स शीर्ष 100 विश्व के सर्वाधिक नावोन्मेशी विश्वविद्यालय, 2018’ सूची जारी की गई।
  • इस सूची में विज्ञान को उन्नत बनाने, नई प्रौद्योगिकी का आविष्कार करने और नए बाजारों तथा उद्योगों को सशक्त करने का कार्य करने वाले शैक्षिक संस्थाओं को पहचान कर उन्हें रैंकिंग प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2018 की सूची में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय को पहला स्थान मिला है।
  • इसके अतिरिक्त मेसाचुएट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय और वाशिंगटन विश्वविद्यालय को क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा तथा पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में शीर्ष छः स्थानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के शैक्षिक संस्थान हैं।
  • सूची में अंतिम स्थान जर्मनी के ‘फ्री यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन’ (100वां) को प्राप्त हुआ है, जबकि जापान के नगोया विश्वविद्यालय को 99वां स्थान जिला है।
  • सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने वाला बेल्जियम का ‘केयू ल्यूवेन’ विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर का सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने वाला विश्वविद्यालय है।

लेखक-नीरज ओझा

संबंधित लिंक…
https://www.reuters.com/article/us-amers-reuters-ranking-innovative-univ/reuters-top-100-the-worlds-most-innovative-universities-2018-idUSKCN1ML0AZ