विश्व के सर्वश्रेष्ठ लघु विश्वविद्यालयों की सूची-2017

IIS Bangalore among top 10 institutions in the 'Best Small Universities' category

प्रश्न-हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ लघु विश्वविद्यालयों की सूची-2017’ में किस भारतीय संस्थान को शामिल किया गया?
(a) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
(b) भारतीय विज्ञान संस्थान
(c) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
(d) दिल्ली विश्वविद्यालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 मार्च, 2017 को ब्रिटेन के टाइम्स हायर एजूकेशन (Times Higher Education: THE) ने ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ लघु विश्वविद्यालयों की सूची’ (The World’s Best Small Universities) 2017 जारी की।
  • इस सूची में विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ लघु विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
  • सूची में विश्व के शीर्ष 4 सर्वश्रेष्ठ लघु विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं-
    (1) कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका)
    (2) इकोल नॉरमले सुपरियोर (Ecole Normale Superieure) (फ्रांस)
    (3) पोहांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (दक्षिण कोरिया)
    (4) इकोल पॉलीटेक्निक (Ecole Polytechnique) (फ्रांस)
  • उल्लेखनीय है कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ लघु विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 10 शीर्ष संस्थानों की सूची में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरू को शामिल किया गया है।
  • इस सूची में यह 8वें स्थान पर है।
  • यह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय संस्थान है।

संबंधित लिंक
https://www.timeshighereducation.com/student/best-universities/worlds-best-small-universities-2017
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59875
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158956