अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day, 2017

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ संयुक्त राष्ट्र द्वारा कब से मनाया जा रहा है?
(a) वर्ष 1972
(b) वर्ष 1975
(c) वर्ष 1995
(c) वर्ष 1980
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (Internationl Women’s Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘कार्य की बदलती दुनिया में महिलाएं: वर्ष 2030 तक धरती पर पुरुष और महिलाओं का 50-50 का अनुपात’ (Woman in The Changing World of Work: Planet 50-50 by 2030) है।
  • उल्लेखनीय है कि इस दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1975 में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष’ के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाना प्रारंभ किया था।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए 33 महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2016’ से सम्मानित किया।
  • नारी शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये नगद और प्रमाण पत्र दिए जाते हैं।
  • इसके अलावा इस अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय नई दिल्ली में ‘भारत में महिला और खेल पर एकदिवसीय सम्मेलन’ का आयोजन किया।
  • इस सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.unwomen.org/en/news/in-focus/international-womens-day
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59878
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158959
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59882
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59891