विश्व की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची-2016

The World's Highest-Paid Actresses 2016

प्रश्न-23 अगस्त, 2016 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची-2016 में किस भारतीय अभिनेत्री को शामिल किया गया है?
(a) कंगना रनौत
(b) दीपिका पादुकोण
(c) प्रियंका चोपड़ा
(d) आलिया भट्ट
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 अगस्त, 2016 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा ‘विश्व की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों’ (The World’s 10 Highest-Paid Actresses) की सूची 2016 जारी की गई।
  • इस सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लारेंस 46 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष पर रहीं।
  • इसके पश्चात अमेरिकी अभिनेत्री मेलीसा मेक्कार्थी (Melissa McCarthy) 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
  • प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री स्कॉरलेट जोहानसन (Scarlett Johansson) 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
  • सूची में अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन (Jennifer Aniston) 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
  • चीन की अभिनेत्री फान बिंगबिंग 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर रहीं, वे इसे सूची में स्थान पाने वाली एक मात्र चीनी अभिनेत्री हैं।
  • इस वर्ष इस सूची में भारत से मात्र एक अभिनेत्री को शामिल हुई हैं।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में 10 वें स्थान पर हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/natalierobehmed/2016/08/23/indian-star-deepika-padukone-joins-ranks-of-the-worlds-highest-paid-actresses/#4cc2c5b77a29
http://www.forbes.com/sites/natalierobehmed/2016/08/23/the-worlds-highest-paid-actresses-2016-jennifer-lawrence-banks-46-million-payday-ahead-of-melissa-mccarthy/#21444dd044d6