विश्व का पहला तैरता हुआ शहर

World’s First Floating City

प्रश्न-विश्व का पहला तैरता हुआ शहर किस देश में निर्मित किया जाएगा?
(a) कनाडा
(b) मेक्सिको
(c) फ्रांस
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर, 2017 में फ्रांस की सरकार द्वारा शोधकर्त्ताओं के साथ मिलकर प्रशांत महासागर में तैरता हुआ शहर बनाने का निर्णय किया गया।
  • फ्रांस के दक्षिण प्रशांत महासागर में तैरता हुआ शहर निर्मित किया जाएगा।
  • यह विश्व का पहला तैरता हुआ शहर होगा।
  • फ्रेंच पॉलीनेशिया सरकार द्वारा इस शहर को तैयार किया जाएगा।
  • फ्रेंच सरकार को उम्मीद है कि वे इस शहर का निर्माण वर्ष 2020 तक पूरा कर लेंगे।
  • इस शहर में खेतों, स्वास्थ्य देखभाल, मेडिकल रिसर्च सेंटर और टिकाऊ ऊर्जा देने वाले पावर हाउस होंगे।
  • यहां होटल, रेस्टोरेंट और दफ्तरों का भी निर्माण किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि विश्व के इस पहले तैरते हुए शहर की स्थापना हेतु फ्रांस की पॉलीनेशिया सरकार और सेस्टेडिंग इंस्टीट्यूट के बीच जनवरी, 2017 में समझौता हुआ था।

संबंधित लिंक
https://www.boredpanda.com/first-floating-nation-island-pacific-ocean-tahiti-2020-seasteading-institute/
http://www.mirror.co.uk/tech/worlds-first-floating-city-taking-11519830