विश्व कछुवा दिवस

प्रश्न-‘विश्व कछुवा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 मई
(b) 28 मई
(c) 23 मई
(d) 21 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 मई, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कछुवा दिवस’ (World Turtle Day) मनाया जाता है।
  • यह दिवस कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता हेतु मनाया जाता है।
  • यह दिवस अमेरिकन टॉरटॉयजरेस्क्यू (गैर-लाभकारी संगठन) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • इस गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना विश्व भर में मौजूदा कछुओं और उनके खत्म हो रहे निवास की रक्षा करने के लिए लोगों की मदद करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक मानी जाती है।
  • भारत में असम राज्य के दीमा हसाओं में स्थित हेजोंग झील (जिसे कुछआ झील के नाम से जाना जाता है) में लगभग 400-500 कछुए निवास करते हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldturtleday.org/
https://www.awarenessdays.com/awareness-days-calendar/world-turtle-day-2019/
https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/this-world-turtle-day-spotlight-on-freshwater-turtles/article27200896.ece
https://www.greenmatters.com/p/world-turtle-day-2019