वर्षांत समीक्षा, 2016 रक्षा मंत्रालय (भारतीय सेना)

YEAR END REVIEW – 2016 Ministry Of Defence (INDIAN ARMY)

प्रश्न-भारत-फ्रांस के मध्य किया जाने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है-
(a) अभ्यास शक्ति
(b) अभ्यास गरुड़ शक्ति
(c) अभ्यास सूर्य किरण
(d) अभ्यास शत्रुजीत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 दिसंबर, 2016 को रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2016 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • भारतीय सेना द्वारा 29 सितंबर, 2016 को आतंकवादियों के विविध ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई।
  • 6-16 जनवरी, 2016 के मध्य भारत-फ्रांस के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास का 7 वां संस्करण ‘अभ्यास शक्ति, 2016’ का आयोजन किया गया।
  • 8-21 फरवरी, 2016 के मध्य पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘अभ्यास सूर्य किरण IX’ का आयोजन किया गया।
  • 10-23 मार्च, 2016 को मागेलांग, इंडोनेशिया में भारत-इंडोनेशिया संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘अभ्यास गरुड़ शक्ति IV’ का आयोजन किया गया।
  • मार्च, 2016 में पुणे में ‘ह्यूमनिटेरियन माइन एक्सशन एंड पीसकीपिंग ऑपरेशन’ पर 18 देशों का सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज फोर्स 18’ का आयोजन किया गया।
  • अप्रैल, 2016 राजस्थान में ‘अभ्यास शत्रुजीत’ आयोजित हुआ।
  • अप्रैल, 2016 में राजस्थान में राजस्थान में ‘अभ्यास चक्रव्यूह-II’ का आयोजन किया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जून, 2016 को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नीति, 2016’ जारी की गई।
  • 29 जून, 2016 को ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे गुवाहाटी के शांतिपुर क्षेत्र में ‘अभ्यास जलराहत’ का आयोजन किया गया।
  • 15-30 जुलाई, 2016 के मध्य थाइलैंड में भारतीय सेना एवं थाईलैंड शाही सेना के मध्य संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास मैत्री’ आयोजित हुआ।
  • 14-27 सितंबर, 2016 के मध्य चौबतिया, उत्तराखंड में भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का 12वां संस्करण ‘एक्सरसाइज युद्धाभ्यास, 2016’ का आयोजन किया गया।
  • सितंबर, 2016 में थाइलैंड में ‘आसियान प्लस’ देशों के संयुक्त अभ्यास में भारतीय सेना के चिकित्सकीय दल ने भाग लिया।
  • सितंबर, 2016 में कजाख्स्तान के कारागंडा क्षेत्र में 14 दिवसीय भारत-कजाख्स्तान संयुक्त अभ्यास ‘प्रबलदोस्तीक’ का आयोजन किया गया।
  • 22 सितंबर से 2 अक्टूर, 2016 के मध्य सर्गीवेस्की, रूस में 11 दिवसीय भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास इन्द्र-2016’ आयोजित हुआ।
  • 19 अक्टूबर, 2016 को भारत-चीन की सेनाओं के मध्य द्वितीय संयुक्त अभ्यास ‘साइनो-इंडिया कोऑपरेशन 2016’ आयोजित हुआ।
  • गौरतलब है कि पहला ‘साइनो-इंडिया’ कोऑपरेशन 2016’ का आयोजन 6 फरवरी, 2016 को पूर्वी लद्दाख के चुसुल गैरीसन क्षेत्र में किया गया था।
  • 6-27 नवंबर, 2016 के मध्य पुणे में छठां भारत-चीन संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड, 2016’ आयोजित हुआ।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156049