वर्षांत समीक्षा, 2016 परमाणु ऊर्जा विभाग

End review: Department of Atomic Energy 2016

प्रश्न-भारत एवं जापान के मध्य परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौते पर कब हस्ताक्षर किए गए?
(a) 11 नवंबर, 2016
(b) 12 नवंबर, 2016
(c) 13 नवंबर, 2016
(d) 10 नवंबर, 2016
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 दिसंबर, 2016 को परमाणु ऊर्जा विभाग की वर्षांत समीक्षा, 2016 जारी की गई।
  • इससे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं-
  • 10 अगस्त, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कुडानुकुलम नाभिकीय ऊर्जा परियोजना (KKNPP) की यूनिट-1 (1000 MWE) को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • कुडानुकुलम नाभिकीय ऊर्जा परियोजना की यूनिट-2 को 10 जुलाई 2016 को क्रांतिक (परमाणु विखंडन प्रारंभ) किया गया।
  • इस परियोजना की यूनिट 3 एवं 4 की आधारशिला 15 अक्टूबर, 2016 को प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन ने रखा।
  • 11 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने नाभिकीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग हेतु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 21 नवंबर 2016 को भारत एवं यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN),जिनेवा का एसोसिएट मेंबर बन गया।
  • 17 फरवरी, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुत्वाकर्षण लहरों पर अनुसन्धान के लिए लिगो-इंडिया मेगा साइंस प्रपोजल को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।
  • भारत ने कैंसर उपचार हेतु स्वदेशी टेलीथेरेपी मशीन ‘भाभाट्रॉन’ (BHABHATRON) को ‘बोगांडो मेडिकल सेंटर, तंजानिया’ को दिया।
  • टाटा भूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR) एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के वैज्ञानिकों ने मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड सॉरबेंट्स की एक नवीन संरचना विकसित की है।
  • 12 अगस्त, 2016 को बार्क (BARC) श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान ने ‘डीप ब्रेन उत्तेजक’ के संयुक्त विकास के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • 17 अक्टूबर, 2016 को बार्क (BARC) ने पानी में क्रोमियम संदूषण का पता लगाने के लिए एक किट के विकास की घोषणा की।
  • 24-26 फरवरी, 2016 के मध्य नई दिल्ली में ‘रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (IDSA) द्वारा ‘वैश्विक परमाणु शासन में भारत की भूमिका’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • 16 फरवरी, 2016 को नई दिल्ली में ‘विकिरण सुरक्षा पर सार्वजनिक शिक्षा’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई।
  • 30 सितंबर, 2016 को नई दिल्ली में इंडिया एनर्जी फोरम द्वारा ‘8वां परमाणु ऊर्जा कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया।
  • इस कान्क्लेव का केंद्रीय विषय (THEME) था-‘परमाणु ऊर्जा’ के माध्यम से गैर-जीवाश्म ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करना।
  • 16 जनवरी, 2016 को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (NSC) नई दिल्ली में उत्तर भारत की पहली स्थायी प्रदर्शनी परमाणु ऊर्जा हॉल का उद्घाटन किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=155689