वर्षांत समीक्षा खेल विभाग, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय

Year End review Department of Sports 2016

प्रश्न-रियो पैरालिंपिक, 2016 में भारत को कुल कितने पदक प्राप्त हुए?
(a) चार
(b) पांच
(c) छः
(d) तीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 दिसंबर, 2016 को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा खेल विभाग की वर्षांत समीक्षा 2016 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • रियो पैरालिंपिक, 2016 में भारत को चार पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) प्राप्त हुए। (अब तक के सर्वाधिक पदक)
  • इसमें देवेंद्र झांझरिया एवं मरियप्पन को स्वर्ण पदक, दीपा मलिक को रजत पदक एवं वरुण सिंह भाटी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
  • रियो ओलंपिक 2016 में भारत को दो पदक (बैडमिंटन में रजत पदक-पी.वी. सिंधु एवं कुश्ती में कांस्य पदक- साक्षी मलिक) प्राप्त हुए।
  • फरवरी, 2016 में गुवाहाटी एवं शिलांग में 12वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन किया गया।
  • इन खेलों में भारत को कुल 308 पदक (188 स्वर्ण, 99 रजत और 30 कांस्य) प्राप्त हुए।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2010 के दक्षिण एशियाई खेलों में भारत को 90 स्वर्ण समेत 175 पदक प्राप्त हुए थे।
  • अक्टूबर, 2016 में गोवा में पहली बार पांच ब्रिक्स (BRICS) देशों के मध्य ‘ब्रिक्स U-17 फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
  • ब्राजील इस टूर्नामेंट का विजेता रहा।
  • 31 जुलाई, 2016 को रियो ओलंपिक के विषय में जागरूकता फैलाने और रियो ओलंपिक एवं पैरालिंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामना देने हेतु ‘रन फॉर रिओ’ का आयोजन किया गया।
  • भारतीय U-18 पुरुष हॉकी टीम ने ढाका में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का स्वर्ण पदक जीता।
  • 28 अक्टूबर, 2016 को भारत एवं न्यूजीलैंड के मध्य युवा एवं खेल के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • वित्त वर्ष 2016-17 से केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘खेलो इंडियाः खेल विकास हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया।
  • 18 दिसंबर, 2016 को भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर ‘जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप’ का खिताब जीत लिया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=155701
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=155626