वर्ल्ड एक्सपो 2020 में प्रदर्शनी में भारतीय मंडप लगाने हेतु अनुबंध

प्रश्न-वर्ल्ड एक्सपो 2020 कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) मांट्रियल
(b) बाली
(c) दुबई
(d) शारजाह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2018 को भारत ने दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो 2020 की प्रदर्शनी में भारतीय मंडप लगाने हेतु भागीदारी अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
  • इस अनुबंध पर भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज के. द्विवेदी और एक्सपो 2020 की ओर से दुबई एक्सपो 2020 ब्यूरो के कार्यकारी निदेशक नजीब मोहम्मद अल-अली ने एक्सपो स्थल पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रतिष्ठित वर्ल्ड एक्सपो 2020 में लगभग एक एकड़ भू-भाग पर भारतीय मंडप स्थापित किया जाएगा, जो ‘अवसर’ वर्ग में होगा।
  • इसके तहत वर्ष 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के संदर्भ में आर्थिक गतिविधियों और भारत में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इस मंडप में अंतरिक्ष, औषधि, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और दूरसंचार के क्षेत्रों में भारत द्वारा की गई प्रगति को प्रस्तुत किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178566