लोकमत संसदीय पुरस्कार, 2019

Lokmat Parliamentary Awards 2019
प्रश्न-10 दिसंबर, 2019 को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोकमत संसदीय पुरस्कार के तहत उत्कृष्ट सांसदों को पुरस्कृत किया। इसमें किसे राज्य सभा के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
(a) डॉ. मनमोहन सिंह
(b) जया बच्चन
(c) कहकशां परवीन
(d) भारती पवार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 10 दिसंबर, 2019 को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोकमत संसदीय पुरस्कार के तहत 8 उत्कृष्ट सांसदों को पुरस्कृत किया।
  • इसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राज्य सभा तथा वरिष्ठ सपा नेता मुलायम सिंह यादव को लोक सभा में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ सांसद (राज्य सभा)-द्रमुक (DMK) सांसद तिरूचि शिवा।
  • सर्वश्रेष्ठ सांसद (लोक सभा)-तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय।
  • सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद (राज्य सभा)-कांग्रेस की विप्लव ठाकुर
  • सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद (लोक सभा)-एनसीपी की सुप्रिया सुले।
  • सर्वश्रेष्ठ पदार्पण सांसद (राज्य सभा)-जदयू (JDU) की कहकशां परवीन।
  • सर्वश्रेष्ठ पदार्पण सांसद (लोक सभा)-एनसीपी की भारती पवार।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.businesstoday.in/current/economy-politics/manmohan-singh-honoured-with-lifetime-achievement-award-in-parliament/story/391870.html

https://vicepresidentofindia.nic.in/hi/events

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/manmohan-singh-among-8-parliamentarians-honoured-by-m-venkaiah-naidu/articleshow/72463320.cms