यूएन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP25) 2019

UNFCCC COP 25 2019
प्रश्न-2-13 दिसंबर, 2019 के मध्य यूएन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP25) कहां आयोजित हुआ?
(a) पेरिस
(b) दोहा
(c) मैड्रिड
(d) अबू धाबी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 2-13 दिसंबर, 2019 के मध्य यूएन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UN Climate Change Conference : COP25), 2019 मैड्रिड स्पेन में संपन्न हुआ।
  • यह सम्मेलन चिली सरकार की अध्यक्षता में स्पेन सरकार के सहयोग से स्पेन में आयोजित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन प्रक्रिया में अगले महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए किया गया था।
  • गौरतलब COP24 गत वर्ष कॉटोविज पोलैंड में आयोजित हुआ था।
  • इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संस्थान (UNFCC) के सदस्य देशों ने भाग लिया।
  • UNFCC का दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि जलवायु संधि और उसे मजबूत बनाने वाले वर्ष 2015 के पेरिस समझौते को अमल में लाया जा रहा है।
  • UNFCC  के दास्तावेज पर वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ‘अर्थ समिट’ के दौरान सहमति हुई।
  • इस संधि में सदस्य देशों ने वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की सघनता को स्थिर बनाने पर सहमति जताई है।
  • जिससे जलवायु प्रणाली में मानवीय गतिविधियों से होने वाले बदलावों को रोका जा सके।
  • अब तक 197 देश इस संधि पर मुहर लगा चुके हैं।
  • यह संधि वर्ष 1994 में प्रभाव में आई।
  • जिसके बाद से प्रतिवर्ष आगे बढ़ने के रास्ते पर विचार-विमर्श के लिए ‘कांफ्रेंस ऑफ द पार्ट्रीज’ (COP) सम्मेलन आयोजित किया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने अपनी हाल की ही रिपोर्ट में सचेत किया है कि पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए वर्ष 2020 से 2030 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में प्रतिवर्ष 7.6 प्रतिशत की कमी सुनिश्चित करना जरूरी है।
  • इस सम्मेलन में केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.un.org/en/story/2019/11/1052251

https://www.unscn.org/en/news-events/upcoming-events?idnews=1909

https://sdg.iisd.org/events/unfccc-cop-25/