लुप्तप्राय हरगिला का प्रजनन

Threatened Storks Given New Hope at Assam State Zoo
प्रश्न-निम्न में से किस चिड़ियाघर में लुप्तप्राय हरगिला का प्रजनन किया गया है?
(a) अलीपुर जुओलोजिकल गार्डेन कोलकाता, प.बंगाल
(b) एलेन फारेस्ट जू-कानपुर उत्तर प्रदेश
(c) ब्लैकबक ब्रीडिंग सेंटर, पिपली मिनी जू, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
(d) आसाम स्टेट जू बाटेनिकल गार्डेन, गुवाहाटी (आसाम)
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • असम राज्य चिड़ियाघर सह वानस्पतिक उद्यान एवं आरण्यक संयुक्त रूप से अपनी पहली तरह के प्रयोग से चिड़िया घर बाड़े में एक कृत्रिम प्लेटफार्म पर ग्रेटर एडुजेटेंट के चूजों की एक जोड़ी का सफलतापूर्वक सहाय्यित प्रजनन (Assisted Breeding) द्वारा ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।
  • हरगिला सारस की एक दुर्लभतम प्रजाति है, जो लुप्त प्राय श्रेणी में वर्गीकृत है। वृक्ष़ों की अंधाधुंध कटाई एवं आर्द्रभूमि के घटते निवास स्थान के कारण इसके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
  • लुप्त प्राय ग्रेटर एडजुटेंट सारस दुनिया में स्टार्क (सारस) की बीस प्रजातियों में से सबसे दुर्लभ प्रजातियों में एक है। भारत में आवासीय सारसों की आठ प्रजातियां पायी जाती हैं, जिनमें ग्रेटर एडजुटेंट एक है।
  • इन सारसों की उपस्थिति असम, बिहार और कंबोडिया के प्रेक टोल में है।

लेखक-आर.के.चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.cgtn.com/news/2020-01-03/Once-unloved-threatened-storks-sees-new-hope-in-Indian-zoo-MWDmFgE21q/index.html

https://www.gulf-times.com/story/652385/Threatened-storks-given-new-hope-in-Assam-zoo