लियू शियाओबो

Liu Xiaobo

प्रश्न-हाल ही में चीन के प्रसिद्ध लोकतंत्र समर्थक नेता एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो (Liu Xiaobo) का निधन हो गया। उनको किस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2011
(b) वर्ष 2009
(c) वर्ष 2013
(d) वर्ष 2010
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 जुलाई, 2017 को चीन के प्रसिद्ध लोकतंत्र समर्थक नेता एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो (Liu Xiaobo) का निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
  • गौरतलब है कि वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे जिस वहज से उन्हें जेल से जून, 2017 में मेडिकल पेरोल पर रिहा किया गया था, उनका शेनयांग शहर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था।
  • इनको वर्ष 2010 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • लेकिन जेल में बंद होने के कारण वे पुरस्कार ग्रहण करने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो नहीं जा सके।
  • अपने विद्रोही राजनीतिक विचारों और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आलोचना करने वाले लियू अपने जीवन काल में चीन में लोकतंत्र की स्थापना हेतु लगातार संघर्षरत रहे।
  • उनके लोकतांत्रिक आंदोलन की शुरूआत वर्ष 1989 में तब शुरू हुई जब उन्होंने छात्रों द्वारा लोकतंत्र के लिए बिजिंग के तियानानमेन स्क्वॉयर पर ‘89 डेमोक्रेसी मूवमेंट’ नामक आंदोलन का समर्थन किया, जिसमें हजारों लोगों की जानें गईं।
  • जिसके कारण वह पहली बार वर्ष 1989-91 तक जेल में बंद हुए।
  • इसके बाद वह चीन में लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों के लिए आंदोलन करने पर वर्ष 1996-1999 तक जेल में बंद रहे।
  • वह वर्ष 2003-2007 तक स्वतंत्र चाईनीज पेन (PEN) सेंटर के अध्यक्ष रहे।
  • पेन सेंटर लेखकों, समीक्षकों तथा उपन्यासकारों का समूह होता है।
  • उन्हें वर्ष 2008 में ‘चार्टर 08 घोषणा पत्र’, जो चीन में लोकतांत्रिक सुधारों के लिए तैयार किया जा रहा था, में भागीदारी के कारण गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया।
  • जिसमें उन्हें 25 दिसंबर, 2009 को 11 वर्षों की जेल की सजा सुनाई गई थी।

संबंधित लिंक
http://www.scmp.com/news/china/policies-politics/article/2101601/chinese-dissident-and-nobel-peace-prize-winner-liu
https://www.britannica.com/biography/Liu-Xiaobo
https://pen.org/advocacy-case/liu-xiaobo/
https://editorials.voa.gov/a/anniversary-of-liu-xiaobos-detention/1810965.html
http://www.bbc.com/news/world-asia-china-40597514