लखनऊ मेट्रो

Rajnath Singh, Yogi Adityanath inaugurate Lucknow metro

प्रश्न-लखनऊ मेट्रो के लोगो की डिजाइन किसने की है?
(a) प्रतिमा यादव
(b) पूजा यादव
(c) ई. श्रीधरन
(d) कुमार केशव
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 सितंबर, 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर से चार बाग तक निर्मित प्राथमिक सेक्शन पर लखनऊ मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया।
     प्रथम चरण में यह सेवा ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग (8.5 किमी.) तक संचालित होगी।
  • प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होगा।
  • अभी संचालित सभी मेट्रो स्टेशन ऐलिवेटेड होंगे।
  • सभी मेट्रो स्टेशन पर निःशुल्क वाई-फाई सेवा उपलब्ध होगी।
  • यात्री गो स्मार्ट कार्ड के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं।
  • निःशुल्क मिनरल वाटर सभी मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होगा।
  • 6 सितंबर, 2017 से आम जनता के लिए मेट्रो की यात्रा सुलभ होगी।
  • मेट्रो की अधिकतम गति 80 किमी./घंटा होगी।
  • यात्री सुरक्षा हेतु इसमें फायर स्मोक डिटेक्शन और प्रोटैक्शन तथा इमरजेंसी में तत्काल बाहर निकालने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  • लखनऊ मेट्रो की शुरूआत वर्ष 2013 में हुई थी।
  • लखनऊ मेट्रो के लोगो (Logo) का डिजाइन पूजा यादव ने किया है।
  • प्रदेश में बड़े शहरों में मेट्रो रेल संचालन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का गठन करेगी।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/904967753852997632
http://economictimes.indiatimes.com/industry/transportation/railways/rajnath-singh-yogi-adityanath-inaugurate-lucknow-metro/articleshow/60376548.cms
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=589
http://upnews360.in/newsdetail/85790/hi
http://aajtak.intoday.in/gallery/education-lucknow-metro-logo-design-pooja-yadav-all-facts-tedu-10-14530.html