लखनऊ मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारंभ

Akhilesh Yadav Flags Off To Lucknow Metro Trial Run

प्रश्न-हाल ही में किस तिथि को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारंभ किया गया?
(a) 29 नवंबर, 2016
(b) 30 नवंबर, 2016
(c) 1 दिसंबर, 2016
(d) 2 दिसंबर, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 दिसंबर, 2016 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारंभ किया गया।
  • मेट्रो रेल का ट्रायल रन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक निर्मित प्राथमिक सेक्शन में किया गया।
  • इसी अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा इस परियोजना के फेज-1 ‘ए’ (नार्थ-साउथ कॉरिडोर) के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो का भी लोकार्पण किया गया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अनुसार लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना देश की सबसे कम समय में पूरी होने वाली मेट्रो परियोजना है।
  • उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के मुख्य सलाहकार डॉ. ई.श्रीधरन तथा प्रबंधन निदेशक कुमार केशव हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=3221
https://tactstorage.blob.core.windows.net/docnews/task-doc-7311edc7-3bd6-467b-968f-c432067e0357.pdf
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/Lucknow-Metro-takes-a-trial-run/article16739136.ece
http://indianexpress.com/article/india/akhilesh-flags-off-lucknow-metro-will-be-open-to-public-only-in-march-4405889/
http://www.amarujala.com/lucknow/akhilesh-yadav-flags-off-to-lucknow-metro-trial-run