रोहित शर्मा

rohit Sharma highest sixes in a calendar year
प्रश्न-22 दिसंबर, 2019 को कटक (ओडिशा) में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेले गए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष (2019) में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले विश्व के नंबर एक बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वर्ष 2019 में अब तक कितने छक्के लगाए हैं?
(a) 65
(b) 74
(c) 75
(d) 78
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 22 दिंसबर, 2019 को वेस्टइंडीज के विरुद्ध कटक (ओडिशा) में खेले गए मैच में रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष (2019) में सबसे अधिक 78 छक्के लगाने वाले विश्व के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।
  • वर्ष 2019 में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज इयॉन मॉर्गन दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 60 छक्के लगाए हैं।
  • वर्ष 2018 में भी एक कैलेंडर वर्ष में रोहित शर्मा सबसे अधिक छक्के (74 छक्के) लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज थे।
  • वर्ष 2017 में रोहित ने 65 छक्के लगाए थे।
  • विशाखापत्तनम में खेले गये वनडे में रोहित शर्मा ने शतक (159 रन) लगाकर वनडे में एक वर्ष में सबसे अधिक शतक लगाने वालों की सूची में सौरभ गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर की बराबरी की।
  • रोहित शर्मा का वनडे में यह कुल 28वां और इस वर्ष (2019) में लगाया गया 7वां शतक है।
  • सचिन तेंदुलकर वनडे में 1 वर्ष में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने वर्ष 1998 में 9 शतक लगाए थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

shttps://www.news18.com/cricketnext/news/rohit-sharma-piling-on-the-runs-in-sensational-2019-2434137.html