राष्ट्रीय तानसेन सम्मान, 2019

tansen samman 2019
प्रश्न-17 दिसंबर, 2019 को मध्य प्रदेश सरकार ने किसे राष्ट्रीय तानसेन सम्मान, 2019 प्रदान किया?
(a) विद्याधर व्यास
(b) नारायणराय व्यास
(c) मंजू मेहता
(d) डालचंद शर्मा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 17-21 दिसंबर, 2019 तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित संगीत सम्राट तानसेन के समाधि स्थल हजीरा में अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव प्रतिवर्ष भारतीय इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक ‘मियां तानसेन’ की याद में मनाया जाता है।
  • इसका आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खान कला एवं संगीत अकादमी द्वारा किया गया है, जो मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
  • तानसेन मुगल सम्राट अकबर के 9 रत्नों में शामिल थे।
  • इस समारोह में मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री विजय लक्ष्मीसाघो ने मूर्धन्य गायक पंडित विद्याधर व्यास (ग्वालियर घराना) को वर्ष 2019 के राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से सम्मानित किया।
  • इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक की नाटय संस्था निनासम हेग्गोडु को राजा मान सिंह तोमर राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20191218N17&LocID=1

http://www.swadeshnews.in/lead-story/national-tansen-samman-2019-to-pandit-vidhyadhar-vyas-509953